गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा,सुख समृद्धि की कि कामना
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गया के विष्णुपद मंदिर गुरुवार की सुबह 10 बजे पहुंचे।इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए।