हरदा: हरदा में 232 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा असर।
Harda, Harda | Jun 3, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के तहत कार्यरत करीब 232 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।