सैदपुर: विशुनपुर जुनारदार में हुई भीषण चोरी, 5 महिलाओं के आभूषणों सहित लगभग ₹10 लाख का माल हुआ पार
सैदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर जुनारदार में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही समूचे गाँव में हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पीड़ित परिवार भारी सदमे में है।