जमुई के मलयपुर काली मंदिर के पास बेहोशी अवस्था में गिरे युवक को डायल 112 की पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
जमुई जिले के मलयपुर काली मंदिर के पास सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में गिरे एक युवक को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 घंटे बाद शनिवार की रात 10:00 बजे तक भी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का क्या नाम है, कहां का रहने वाला है इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। युवक सड़क किनारे गिरकर कैसे बेहोश हो गया है इसका भी पता नहीं चल सका है युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है, जो कुछ सुनने और बोलने में भी असमर्थ है। और ना ही युवक के पास पहचान से संबंधित कोई ऐसी कागजात मिले हैं। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।
#jamuitopnews #jamuinews #jamuiPolice #112police
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026