रतनी फरीदपुर: बभना के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत, बच्चे को बचाने में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
रतनी प्रखंड के दयाली बीघा निवासी एक महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से एक बालक का इलाज कराने जहानाबाद आ रही थीं। इसी दौरान बभना बाईपास के पास सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। भतीजे ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।