कायमगंज: गांव बघौना निवासी युवक की मौत, पत्नी-बेटों पर मारपीट का आरोप, भाई ने कहा- शराब के नशे में घर पहुंचने पर की थी मारपीट
नवाबगंज के गांव बघौना निवासी राजकुमार मजदूरी करता था और शराब का भी सेवन करता था। पत्नी अनुपम और दो बेटों के साथ रहता था। मृतक के भाई आकाश ने आरोप लगाया राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। तभी पत्नी और दोनों बेटों ने उसके साथ मारपीट की थी। एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।