Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
No video available

भारतीय विजय की शुभ्र-रेखा (Silver Lining) @mirabai_chanu को आकाश भर स्वर्णिम शुभकामनाएँ।जय-जय भारतपुत्री 🇮🇳💪🏼 जयहो

Basti, Basti | Jul 24, 2021

MORE NEWS

बस्ती: समाजवादी पार्टी नेता रितिक कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
#followerseveryone #nirmalupdates #bastinews

बस्ती: समाजवादी पार्टी नेता रितिक कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन #followerseveryone #nirmalupdates #bastinews

Basti, Basti | Jun 7, 2026

सुंदरकांड पाठ के साथ श्री शनिदेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बस्ती। शनिवार को जिले के गांवगोड़िया स्थित श्री काली मंदिर के सामने स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं भगवान शनिदेव के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक शशि भूषण तिवारी उर्फ पिंटू बाबा एवं शैलेश चौधरी ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सूरज गौड़, कन्हैया लाल चौधरी, भोलानाथ शर्मा सहित अन्य सदस्यों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ के साथ श्री शनिदेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बस्ती। शनिवार को जिले के गांवगोड़िया स्थित श्री काली मंदिर के सामने स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं भगवान शनिदेव के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक शशि भूषण तिवारी उर्फ पिंटू बाबा एवं शैलेश चौधरी ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सूरज गौड़, कन्हैया लाल चौधरी, भोलानाथ शर्मा सहित अन्य सदस्यों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित रहे।

Basti, Basti | Jun 7, 2026

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश  07 जून 2026 

जनपद बस्ती में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या की टीम एवं सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में जनपद बस्ती का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान सेना की टीम को जनपद में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बस्ती में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा सेना को जनपद में बाढ़ से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षित आश्रय स्थलों, नावों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था तथा आपदा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) को भी साझा किया गया, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। सेना की टीम द्वारा जनपद के बाढ़ खंड (Flood Division) तथा एन सी सी कार्यालय का भी भ्रमण किया गया, जहां संबंधित अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त टीम ने स्थानीय समुदाय एवं नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया तथा आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों, सुरक्षा बलों एवं समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सेना की इस पहल से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता प्राप्त होगी। सेना के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति अथवा बाढ़ आपदा की स्थिति में 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या जनपद प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों हेतु अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यह भ्रमण आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न हितधारकों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
 
                           संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                   राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 07 जून 2026 जनपद बस्ती में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या की टीम एवं सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में जनपद बस्ती का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सेना की टीम को जनपद में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बस्ती में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा सेना को जनपद में बाढ़ से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षित आश्रय स्थलों, नावों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था तथा आपदा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) को भी साझा किया गया, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। सेना की टीम द्वारा जनपद के बाढ़ खंड (Flood Division) तथा एन सी सी कार्यालय का भी भ्रमण किया गया, जहां संबंधित अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त टीम ने स्थानीय समुदाय एवं नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया तथा आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों, सुरक्षा बलों एवं समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सेना की इस पहल से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता प्राप्त होगी। सेना के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति अथवा बाढ़ आपदा की स्थिति में 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या जनपद प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों हेतु अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यह भ्रमण आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न हितधारकों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 7, 2026