मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों में से एक की हुई मौत व दो लोग हुए घायल
मुरादाबाद में जिस रोगजार मेले का सीएम योगी ने उद्घाटन किया है, उसमें शामिल होने आ रही 2 दिव्यांग महिलाओं में से एक की हादसे में मौत हो गई। अमरोहा की 2 महिलाएं एक युवक के साथ बाइक से रोजगार मेले में पंजीकरण कराने आ रही थीं। नेशनल हाईवे बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला और बाइक चालक घायल है।