बंजरिया: गोबरी से मोखलिशपुर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील, आम लोगों को हो रही परेशानी
गोबरी से मोखलिशपुर जाने वाली सड़क गढ्ढो में हुई तब्दील,आम लोगो को हो रही परेशानी। पब्लिक एप्प की टीम से फोन पर बात करते हुए स्थानीय निवासी डॉ इमाम हुसैन ने कहा कि सड़क पर बने गढ्ढो में पानी जमा हो गया है। जिससे लोगो को बाइक,चारपहिया व पैदल आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। इसी तरह पाठक टोला से भेलाछपरा एनएच तक आने जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।