प्रयागराज: समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिला सभा की महिलाओं ने भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी महिला सभा से जुड़ी महिलाओ ने बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।उस दौरान पत्थल गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च किया ऒर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि भारतीय सेना का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।