भीलवाड़ा: पेट्रोल-डीजल बचाने की पहल: जहाजपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तैयारी
जिले के जहाजपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिविर के लिए भीलवाड़ा जिला कार्यालय से शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। खासबात ये हैं कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी निजी वाहन नहीं ले जाकर बस में टिकट लेकर सफर करके वहां पहुंच रहे है।