जहाज़पुर: खानगढ़ पैलेस होटल पर पुलिस ने किया बड़ा छापा, 48 लोगों को किया गिरफ्तार
हनुमाननगर थाना क्षेत्र स्थित खानगढ़ पैलेस होटल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाज के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 48 लोगों को गिरफ्तार कर 78 चार पहिया वाहन और करीब 23 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। टोंक डीएसटी व मुखबिर की सूचना पर जहाजपुर वृत्ताधिकारी रेवड़मल मौर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।