कांठ: कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान में झगड़े के दौरान चली गोली, किशोर हुआ घायल
किसी बात को लेकर दो पक्षों में हो रहे झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। यहां अपने घर के बाहर खड़े एक किशोर के पेट को छूते हुए गोली निकल गई। जिससे किशोर घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला कांठ के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान का है।