शिवपुरी नगर: शिकारी चौक पर पुलिस की जन चौपाल: बुजुर्ग महिला बोलीं- युवक स्मैक पीते हैं, नवविवाहिता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित शिकारी चौक पर शनिवार रात करीब 9 बजे फिजिकल थाना पुलिस ने जन चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ और एसआई रामेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।