पीरो: पीरो अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
Piro, Bhojpur | Jul 3, 2025 पीरो के अनुमंडल सभागार में मोहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मोहर्रम का पर्व मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। मौके पर चरपोखरी अंचलाधिकारी चंदन चौधरी पीरो अंचला अधिकारी पैक्स अध्यक्ष बबन पांडे सहित अन्य मौजूद थे।