पीरो: देवचंदा गांव में फौजी का शव पहुंचते ही माहौल हुआ ग़मगीन
Piro, Bhojpur | Jul 3, 2025 जम्मू कश्मीर के रजौरी सेक्टर में तैनात आर्मी के हवलदार रामजी राम की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के बाद पार्थिव शरीर गुरुवार की दोपहर 12:00 के करीब उनके पैतृक गांव पीरो प्रखंड के देवचंदा लाया गया। सेना के अधिकारी व जवान जैसे ही दिवंगत फौजी का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में रुदन-क्रदन व महिलाओं का विलाप शुरु हो गया।