पीरो: हवेलीपुर में जन सुराज बिहार बदलाव यात्रा की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब
Piro, Bhojpur | Jul 2, 2025 प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रही बिहार बदलाव यात्रा का आयोजन बुधवार की शाम 6:00 के करीब हवेलीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक जनसुराज की इस ऐतिहासिक सभा में शामिल होकर प्रशांत किशोर को सुनने पहुंचे हुए थे। सभा में जनता के बीच जन सुराज के चुनाव चिन्ह की चर्चा प्रमुखता से देखने को मिली।