चास में चला निगम का पीला पंजा: अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई!
बोकारो:- चास को जाम से मुक्ति दिलाने और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह एक्शन में है। बुधवार सुबह सुभाष चंद्र बोस चौक पर मेयर भोलू पासवान के नेतृत्व में जेसीबी (JCB) चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
अगर दुकानदारों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रास्ता बाधित किया, तो उन पर सीधी कार्रवाई होगी। सब्जी विक्रेताओं को भी नाले के पीछे दुकान लगाने की हिदायत दी गई है। मेयर ने साफ कहा कि चास को जाम-मुक्त बनाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
Chas, Bokaro | Jul 1, 2026