भोगनीपुर: पुखरायां सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर पंप की स्थापना, सरकारी अस्पतालों के लिए भरे जाएंगे ऑक्सीजन सिलेंडर
पुखरायां सीएचसी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर पंप स्थापित किया गया है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान ने बताया कि बूस्टर पंप से सरकारी अस्पतालों के ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग हो सकेगी। शुक्रवार को सीएचसी पुखरायां के कर्मचारियों को बूस्टर पंप की ट्रेनिंग दी गई।