मखदुमपुर: मखदूमपुर पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को बरामद किया
मखदुमपुर थाना क्षेत्र से गायब दो नाबालिग बच्ची को मखदुमपुर पुलिस ने बरामद किया है। बुधवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र से गायब दो नाबालिग लड़की को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्ची के गायब होने का मामला दर्ज हुआ था ।