सिमरी: कृतपुरा गांव में रिटायर्ड फौजी के घर चोरी, चोरों ने तीन लाख के गहने और नकदी समेत वर्षों की जमा पूंजी उड़ाई
Simri, Buxar | Apr 17, 2026 कृतपुरा गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर धावा बोलकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हरिशंकर यादव अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।