ताखा: ताखा के नगला पछाय गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर
Takha, Etawah | Aug 18, 2026 ताखा के नगला पंछाय गांव में लगातार बारिश के चलते प्रिया देवी पत्नी रामप्रकाश का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रिया देवी पति और छोटे बच्चों के साथ पन्नी तानकर रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास दिलाने की मांग की है। उक्त जानकारी मंगलवार देरशाम 5:30 बजे प्राप्त हुई है।