चांदपुर: चांदपुर के धनोरा मार्ग पर अंबेडकर चौकी के पास पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत
बुधवार की रात करीब 8:30 बजे चांदपुर में धनोरा मार्ग पर अंबेडकर चौकी के पास एक पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला अमरोहा के बछरायूं के यामीन के रूप में हुई।वह चांदपुर से धनोरा जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।