धौलपुर: पुलिस ने आदर्श नगर में अवैध हथकढ़ शराब को किया नष्ट, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब और अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी प्रोविजनल सुखराम बिश्नोई ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चन्द्र बिश्नोई द्वारा भरतपुर रेंज मे चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।