कासगंज: युवती को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को सदर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया
सदर कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित बाल अपचारी को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी को किसरोली रोड अंडरपास के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय में पेश कर दिया है।