चरखारी: चरखारी नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, उपजिलाधिकारी ने मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
चरखारी नगर पालिका परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच मनोनीत सदस्यों भगवानदास रैकवार, यशोदा कुशवाहा, दीपक गुरुदेव, उदयभान अहिरवार और सम्पत सिंह मराठा को उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर चरखारी विधायक डॉ. ब्रजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन कुशवाहा और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।