#विश्वनाथ महाविद्यालय भोजपुरी इकाई के नवागत स्वागत समारोह
👉सदौ असम भोजपुरी परिषद की विश्वनाथ महाविद्यालय भोजपुरी इकाई के तत्वावधान में आज चौथा वार्षिक नवागत स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
👉विश्वनाथ चारिआलि के हिमालय विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवागत छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही भोजपुरी भाषा-संस्कृति के संरक्षण और समाज में एकता-सद्भाव बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।