कोंडागांव: ग्राम मगेदा में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कराई अस्थायी मरम्मत, स्थायी निर्माण की उठी मांग
कोंडागांव जिला अंतर्गत विकासखंड माकड़ी के मगेदा से हिरापारा, विश्रामपुरी और गम्हरी तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर बना हुआ है। सड़क पर गहरे गड्ढों और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष वे आपस में चंदा जुटाकर पुलिया की अस्थायी मरम्मत और सड़क पर मुरूम डालकर रास्ता चलने योग्य बनाते हैं। इस वर्ष भी ग्राम म