डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में पीडियाट्रिक ओपीडी की सेवा शुरू, हफ्ते में छह दिन मिलेगी सेवा, लोगों में खुशी की लहर
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में शिशु ओपीडी यानी पीडियाट्रिक ओपीडी की सेवा शुरू कर दी गई है। अब अनुमंडलीय अस्पताल में चार के बजाय पांच ओपीडी का संचालन शुरू हो चुका है जिसमें जेनरल ओपीडी, ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी, दंत ओपीडी, महिला ओपीडी और शिशु ओपीडी शामिल है। लंबे अरसे से चली आ रही मांगो के बाद आखिरकार इसका लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो चुका है।