बसंतराय: गेरुआ नदी में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में सतर्कता, वन विभाग ने चेतावनी जारी की
बसंतराय क्षेत्र के गेरुआ नदी में एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग ने आम लोगों के लिए सतर्कता संबंधी निर्देश जारी किया है। विभाग ने जनसाधारण से अपील की है कि नदी के आसपास अनावश्यक आवागमन स्नान मछली पकड़ने तथा पशुओं को पानी पिलाने के लिए ले जाने से फिलहाल परहेज करें।