बटियागढ़: रजपुरा क्षेत्र में आदिवासियों के साथ सोलर पैनल के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस मे शिकायत
रजपुरा थाना क्षेत्र के मनकपुरा,नारायणपुरा क्षेत्र के आदिवासियों ने रजपुरा थाना पंहुचकर पुलिस को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि एक NGO कम्पनी द्वारा सोलर पैनल लगाने के नाम पर कई लोगो के साथ धोखाधड़ी की गई और नियमविरुद्ध तरीके से रुपये बसूल किये गए,आदिवासियों को समय से योजना का लाभ नही मिल सका जिससे उनकी फसले भी सुख गई