ब्यौहारी: एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरे हाइवा पकड़े, एक चालक वाहन छोड़कर फरार
ब्यौहारी में एसडीएम ने देर रात टोल प्लाजा के पास अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा वाहनों को रोका। दस्तावेज और नंबर प्लेट नहीं मिलने पर दो वाहन जब्त कर थाने भेजे गए, जबकि एक चालक बीच सड़क रेत पलटकर फरार हो गया। प्रशासन ने वाहन मालिक को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।वीडीओ बुधवार शाम 7 बजे सामने आया है।