मुंगावली: मुंगावली में भाईचारे और उत्साह से मनाई गई बकरीद, ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़
गुरुवार सुबह लगभग सात बजे मुख्य मार्गों से जुलूस ईदगाह पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।