भरनो: भरनो के सतीटोली के पास नशे में बाइक चला रहा युवक नहर में गिरा, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Bharno, Gumla | Apr 7, 2026 भरनो-परवल मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया।घटना भरनो थाना क्षेत्र के सतीटोली के समीप नवनिर्मित नहर के पास की है,जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया काटामाली गांव निवासी 28 वर्षीय कपिल कुमार महतो अपने ननिहाल डुड़िया गांव आया हुआ था।