मांट: नोहझील पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को अवैध राइफल समेत पकड़ा, भेजा जेल
Mat, Mathura | Jun 1, 2026 नोहझील में खेत की मेंड काटने को लेकर हुई फायरिंग का आरोपी अवैध राइफल समेत गिरफ्तार थाना नौहझील पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक अवैध राइफल और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।