मंडला: कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट मार्ग धरना स्थल पर पहुंचकर जनसमस्याओं को लेकर धरने पर बैठे समाजिक कार्यकर्ता को दिया समर्थन
Mandla, Mandla | Jul 2, 2026 नगर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं ज्वलंत मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार के क्रमिक धरना-हड़ताल को गुरुवार चार बजे जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी मंडला ने समर्थन दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष एड रजनीश रंजन उसराठे धरना स्थल पहुंचे और परिहार से मुलाकात कर उनके आंदोलन को जनहित से जुड़ा बताया।