हज़ारीबाग: मेयर ने भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ साइबर थाने में FIR की अर्जी दी
हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक पोस्ट के खिलाफ साइबर थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन पर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। मेयर ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने और माहौल बिगाड़ने की साजिश है, जिस पर कड़ी कार्रवाई होगी।