शाजापुर: विश्व पर्यावरण दिवस: एसपी की अनूठी पहल, यातायात नियमों का पालन करने वालों को पौधे वितरित किए
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने एक अनूठी पहल की और हेलमेट पहनने सहित यातायात के अन्य नियमों का पालन करने वाले लोगों को सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ट्राफिक पॉइंट पर पौधे वितरित किये। एसपी राजपूत ने बताया कि इस पहल का दोहरा उद्देश्य है।एक तरफ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।