कोंडागांव: बोरगांव में 65 वर्षों से बंग समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा
जिले के बोरगांव में बंग समुदाय की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा का शुभारंभ बुधवार को दोपहर 1 बजे से षष्ठी तिथि से किया गया।इस पावन पर्व की शुरुआत सुबह तालाब के पास की गई,जहां गांव की महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक ढाक बाजे के साथ पहुंचीं।पूजा के लिए माता दुर्गा के प्रतीक स्वरूप दस केला पौधों को तालाब के जल से स्नान कराया गया और कलश यात्रा निकाली।