होशंगाबाद नगर: धनावड़ के पास नेशनल हाइवे पर अवैध शराब से भरी कार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर मौत
नर्मदापुरम बैतूल नेशनल हाईवे पर गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात करीब 1 बजे शराब तस्करों द्वारा राहगीर को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है।घटना।इतनी भीषण थी कि शराब तस्करों ने तेज रफ्तार एक्सयूवी से राहगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना घनाबढ़ के पास नर्मदा ब्रिज से पहले हुई।