धौलपुर: 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक से होगी ट्रायल
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में भी ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक स्थापित कर दिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी ऑटोमेटिक ट्रैक के माध्यम से होगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करना है।