गुरुवार की शाम करीब 4 बजे मिलीं जानकारी के अनुसार छतरपुर पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोतवाली और गोयरा थाना क्षेत्र से गुम हुई 2 बालिकाओं को दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया है। मामले में विधिवत कार्रवाई जारी है।