गुना नगर: गुप्तगंगा के पास नशे के दो सौदागर एविल इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
गुना के कैंट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 225 प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी गुप्तगंगा रोड क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।