खानपुर: खानपुर कस्बे की कृषि उपज मंडी में लहसुन व्यापार संघ ने लहसुन की नीलामी अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपजमंडी में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के लगभग लहसुन व्यापार संगठन लहसुन का नीलामी कार्य अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया। लहसुन व्यापार संघ अध्यक्ष बालचंद ने बताया कि कृषि उपजमंडी में गेहूं के ढेर सड़ने के कारण कई बीमारियां हो रही है जिसके कारण हम्मालों व किसानो की तबीयत खराब है इसीलिए नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया।