हुलासगंज: हुलासगंज स्थित जहानाबाद GEC में AI और स्मार्ट इंजीनियरिंग पर छह दिवसीय कार्यशाला शुरू
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद में “Advancing Engineering through AI-Driven Solutions, Smart Materials and Computational Software” विषय पर छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. द्वारका दास नीमा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। डॉ. सुबोध कुमार और विभागाध्यक्ष अश्विन कुमार ने AI की उपयोगिता बताई।