कन्नौज: जिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने किया निरीक्षण, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता की जांच
कन्नौज जिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे के द्वारा बुधवार को निरीक्षण किया गया है। राज्य महिला आयोग सदस्य के द्वारा जिला अस्पताल की महिला और पुरुष विंग में जाकर मरीजों से हाल-चाल लिया गया। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मरीज को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को स्वयं जांचा है।