कन्नौज: कन्नौज के सब्जीमंडी बाजार में हुआ सुंदरकांड का आयोजन, प्रसाद का वितरण किया गया
कन्नौज शहर के सब्जीमंडी स्थित बड़ा बाजार में सभी भक्तजनों के सहयोग से मंगलवार देर शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम का स्मरण कर आचार्य पंडित घनश्याम तिवारी ने सुंदरकांड का आयोजन कराया, जिसमें हनुमान जी की महिमा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। सुन्दरकांड के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।