अररिया जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि के मूल्यांकन को लेकर समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भूमि के मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान ग्रामीण एवं पेरीफेरल क्षेत्र की 7 कैटेगरी तथा शहरी क्षेत्र की 6 कैटेगरी के अंतर्गत आने वाली भूमि के मूल्यांकन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार एवं कैटेगरीवार स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में विस्तृत समीक्षा के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला अवर निबंधक, अररिया सहित संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 12, 2026