सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में रामनगर के पास बाइक में टक्कर के बाद लगी आग, तीन जख्मी
शनिवार अपराह्न 7:45 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद के रामनगर गांव स्थित संजय लाइन होटल के समीप जुगाड़ गाड़ी से टक्कर के बाद एक अपाचे बाइक में आग लग गई. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए. घायल पड़े दो युवक पुनः एक चार चक्का वाहन की चपेट में आ गए. जिससे कुचल जाने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया.