धमदाहा: इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
धमदाहा :-- मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलियास्थान से बरहकोना जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक बांसबाड़ी में रविवार देर रात एक इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी निवासी आशीष कुमार उर्फ भोलू के रूप में हुई है।